आदेश के बाद भी गुरूजी को BEO ने अपने कार्यालय में ही रखा, बच्चे ताक रहे राह…


गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। कई विद्यालयों में शिक्षकों के न पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके बाद भी लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई महज खानापूर्ति के लिए की जाती है।
विकास खण्ड गौरेला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भदौरा के ग्राम आंदुल की शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाने में वहां पदस्थ शिक्षक कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। गौरेला विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के रिकॉर्ड में कहने को तो प्राथमिक शाला आंदुल में 2 शिक्षक पदस्थ हैं, परंतु मौके पर जाने से दोनों ही नदारद पाए गए।

मिली जानकारी के अनुसार BEO संजीव शुक्ला, सहायक शिक्षक प्रा.शा.आंदुल सुशील द्विवेदी को अपने कार्यालय अटैच कर रखे हुए थे। जिसकी कुछ दिनों पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के पास शिकायत होने पर DEO द्वारा तत्काल द्विवेदी को रिलीव कर शाला भेजने का आदेश कर दिया गया था। परंतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों की सरेआम अवहेलना कर मनमानी की जा रही थी। जिसका प्रमाण स्कूल जाने पर मिल गया। वही जब स्कूल के बच्चों से इस बाबत जब जानकारी ली गई तो बच्चों ने बताया की शिक्षक सुशील कुमार द्विवेदी विद्यालय आते ही नहीं है और विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका वैवाहिक कार्यक्रम में गई हुई है।

DEO ने स्पस्टीकरण नोटिस देने की बात की
उक्त घटना की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रा के पास किये जाने पर उनके द्वारा भी घटना की पुष्टि की गई तथा BEO और प्रधान पाठक को स्पस्टीकरण की नोटिस दिए जाने की बात कही। अब देखना यह है कि, BEO को मिली नोटिस पर कोई कार्यवाही होती है या इसके बाद सब ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है.





