

हरेन्द्र बघेल रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के पूर्व पीएस अमन सिंह से आय से अधिक संपत्ति मामले में आज सोमवार को तेलीबांधा EOW दफ्तर में लंबी पूछताछ हुई. दो दिन पहले ही ईओडब्ल्यू ने नोटिस जारी कर अमन सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था.

बता दें कि हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अमन सिंह ने आवेदन भी लगाया था, जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया. इसके बाद करीब 12 बजे EOW दफ्तर पहुंचे, जहां EOW-ACB के अफसरों ने संपत्ति को लेकर पूछताछ की.





