
हरेंदा बघेल रायपुर। Posting of CG police officers in ACB and EOW: छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एसीबी और ईओडब्ल्यू में पदस्थ किया है। इन सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं गृह विभाग से लेते हुए प्रतिनियुक्ति पर इन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अंवेषण ब्यूरो में पदस्थ किया गया है।
Posting of CG police officers in ACB and EOW: इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, एक एएसपी, 5 डीएसपी, 5 निरीक्षक और 2 एस आई को एसीबी और ईओडब्ल्यू में पदस्थ किया गया है।
इन्हें किया गया पदस्थ
जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एसीबी और ईओडब्ल्यू में पदस्थ किया गया है उनमें
ASP सी.डी. तिर्कि,
DSP अजय शर्मा
DSP सुरेश कुमार ध्रुव
DSP रमेश मरकाम
DSP कृष्ण कुमार पटेल
DSP सत्यप्रकाश तिवारी
Inspector हरविंदर सिंह
Inspector राहुल तिवारी
Inspector विवेक सेंगर
Inspector प्रणाली कुमार वैद्य
Inspector शरद कुमार चंद्रा
SI चितरंजन साहू और SI जितेंद्र कुमार नंदे शामिल है।