
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच कल रात मुठभेड़ हुई है। ये मुठभेड़ बड़गांव के नजदीक जंगलों में हुई। SP शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। इस मुठभेड़ में एक महिला माओवादी के घायल होने की खबर मिली है। वहीं एक जवान को भी चोटें आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रतापपुर क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल एवं बीएसएफ 178 बटालियन की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की ओर गस्त सर्चिंग में रवाना हुए थे। जिस वक़्त ग्राम उपांजुर के पास पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 1 महिला माओवादी को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई है।
घायल महिला माओवादी को पहचान RKB डिवीजन की सदस्या फगनी के रूप में शिनाख्ती हुई है। घायल महिला माओवादी फगनी पति विनोद मदनवाड़ा एलओएस कमांडर के रूप में पहचान किया गया है। इस मुठभेड़ में 1 BSF जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है। इलाज के बाद अभी वे ठीक हैं। मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास इलाके की सघन सर्चिंग जारी है।