कांकेरछत्तीसगढ़

खाना खाते समय रायफल से अचानक गोली चलने से जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर

कांकेर। जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में जवान के रायफल से मिस फायर होने के चलते उसके कंधे में गोली लगी है। इसके चलते जवान घायल हो गया है उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक एसएसबी 28 बटालियन में पदस्थ जवान इंद्रजीत यादव खाना खा रहा था इंद्रजीत यादव उसी वक्त अचानक उसकी रायफल से फायरिंग हो गई और गोली चल गई। खाना खाने के दौरान ही कंधे पर गोली लगी। जवान रेलवे ट्रैक की सुरक्षा कर रहा था। घायल होने के बाद उसे कांकेर से राजधानी रायपुर में रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button