

सुख नंदन पटेल कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बाइक सवार व्यक्ति पर 11 केवी का बिजली तार गिर गया। इसकी वजह से व्यक्ति की जलकर खाक हो गई। आस-पास के लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह की है। सेंद्रीपाली निवासी ताराचंद अग्रवाल(40) की गांव में ही राशन की दुकान है। वह ताराचंद रोज की तरह रविवार सुबह भी गांव के नर्सरी में फूल लेने जा रहा था। तभी 11 केवी बिजली तार उसके ऊपर टूटकर गिरा।

अचानक तार गिरने की वजह से वह बाइक समेत जिंदा जल गया। कुछ देर बाद जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दी गई थी।

लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से ताराचंद की मौत हो गई। हमने पहले ही विभाग को बताया था कि ये जो तार लटकी है वह टूट सकती है। इसलिए इसे हटा दीजिए, पर विभाग ने ध्यान नहीं दिया। हमने पहले भी मांग की थी। यहां से बिजली खंभे को ही हटा देना चाहिए। मगर विभाग ने बात ही नहीं सुनी और आज एक शख्स की मौत हो गई है।





