
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ये बड़ी खबर सामने आई है। जहां मेडिकल कॉलेज से कैदी फरार हो गया। कैदी को मनेंद्रगढ़ जेल से अंबिकापुर जेल में 30 मई को लाया गया था। अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
आपको बता दें कि आरोपी 376 के आरोप में विचाराधिन था। फरार कैदी का नाम गोपाल रजक बताया जा रहा है। आरोपी बिहार का निवासी बताया जा रहा है। इलाज के दौरान भर्ती कैदी वार्ड से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। मणिपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।