छत्तीसगढ़

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के छात्र एवं छात्राओं द्वारा छ. ग. की शिमला मैनपाट का एजुकेशन टूर

बच्चों के समुचित विकास के लिये प्रज्ञा इंस्टिट्यूट एवं हमारा प्रज्ञा ग्रुप हमेशा तत्पर रहेगा – संचालक

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ – नगर पंचायत भटगांव मे 15 वर्षो से संचालित प्रज्ञा इंस्टिट्यूट द्वारा बच्चों के बौद्धिक, मानसिक, शारीरिक,नैतिक, सामाजिक विकास के साथ सर्वांगीण विकास और बच्चों को बहुददेशिय शिक्षा प्रदान करने मे योगदान करने वाले बहु चर्चित प्रज्ञा इंस्टिट्यूट आज हमारे नगर भटगांव क्षेत्र मे ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ को गौरवंतित करते नजर आ रहे हैं. जहाँ कोचिंग के साथ विभिन्न प्रकार के एक्टिविटी मे ध्यान दिया जाता रहा है और सबसे कम फीस या गरीब बच्चों के लिये निःशुल्क कोचिंग शिक्षा की भी व्यवस्था करते आ रहे.

 

वहीं इसी क्रम मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के संचालक के. पी. पटेल एवं उनके टीम द्वारा एजुकेशन टूर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की शिमला मैनपाट ( अंबिकापुर) का भ्रमण करवाया गया जहाँ स्टूडेंट, पालक एवं स्टॉफ शामिल होकर एजुकेशन टूर का आंनद लिये और मैनपाट के विभिन्न स्थानों का अध्ययन करते हुए जानकारी प्राप्त किये और वहां कई अनुप्रयोग भी किये. 1 ली से लेकर 12 वीं तक के 95 छात्र एवं छात्राओं मे 51 छात्र एवं पालको सहित स्टॉफ ने अपनी रूचि जाहिर करते हुए टूर मे सम्मिलित हुए जहाँ –

1. टिन टिनी पत्थर… पत्थर से लोहे/बर्तन की आवाज़
2. टाइगर पॉइंट मे जल प्रपात मे नहाने का आनंद एवं पिकनिक स्पॉट का मजा

3. जलजली पॉइंट – कूदने से ज़मीन का हिलना

4. उल्टा पानी जहाँ पानी उलटी दिशा मे बहना एवं वाहन का ऑटोमेटीक ऊपर की ओर चढ़ना, बस का प्रयोग भी किया गया

5. मैनपाट घाटी का मनोरम दृश्य जैसे महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया गया.

वहीं इस वर्ष के सफल एजुकेशन टूर के लिये संचालक के. पी. पटेल, सह संचालक प्रमोदिनी पटेल सहित सभी छात्र – छात्राओं, पालको एवं स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!