स्वामी आत्मानंद उत्कृट अंग्रेजी /हिंदी माध्यम प्रेम भुवन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक संपन्न


स्वामी आत्मानंद उत्कृट अंग्रेजी /हिंदी माध्यम प्रेम भुवन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक संपन्न
भटगांव – स्वामी आत्मा नंद उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिंदी माध्यम, प्रेम भुवन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में नवनियुक्त शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश रघु की अध्यक्षता में प्रथम बैठक आयोजित की गई जिसमे विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया , विद्यालय में जमींदार स्वर्गीय प्रेम भुवन प्रताप सिंह जी की जन्म जयंती एवं पुण्य तिथि हर वर्ष मानया जायेगा , पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा जिसमे विद्यालय से सेवा निवृत हुए शिक्षको एवं अध्यापनरत शिक्षक, शिक्षिकाओं का सम्मान किया जाएगा। एवं अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिया गया ।
उक्त बैठक में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेश रघु , सदस्य नवीन वैष्णव पार्षद , लीलाधर वैष्णव पार्षद प्रतिनिधि , रामदुलार साहू जिला सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ (पत्रकार) , जीधन देवांगन , जगन्नाथ धीवर , नेमीचंद केशरवानी विधायक प्रतिनिधि , गिरजा शंकर धीवर प्राचार्य, प्रियतम भारद्वाज , लक्ष्मण नामदेव , अजय नारंग , खगेश दुबे , तेज प्रकाश भारद्वाज, भेड़िया सर एवं शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे ।












