बलौदा बाज़ारमुख्य खबर

ब्रेकिंग न्यूज़ : नगर पंचायत भटगांव के मुख्य मार्ग दुर्गा चौक में प्रेम भुवन प्रताप सिंह शा. स्कूल के छात्रों द्वारा 3 घंटो से जारी है चक्काजाम,एसडी एम , तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारी चक्के जाम को हटाने में रहे असफल,

ब्रेकिंग न्यूज़ : नगर पंचायत भटगांव के मुख्य मार्ग दुर्गा चौक में प्रेम भुवन प्रताप सिंह शा. स्कूल के छात्रों द्वारा 3 घंटो से जारी है चक्काजाम,

किसान संघ का समर्थन व व्यापारी संघ अपने दुकान बंद करके दिये समर्थन,

एसडी एम , तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारी चक्के जाम को हटाने में रहे असफल,

3 घंटो से आम पब्लिक से लेकर यात्री हो रहे है परेशान, दो पहिया वाहन से लेकर साइकिल यात्री को आने जाने में रोक,

भटगांव :  नगर पंचायत भटगांव के तिरिहा मुख्य मार्ग दुर्गा चौक में प्रेम भुवन प्रताप सिंह शा. स्कूल के छात्रों द्वारा 3 घंटो से चक्काजाम जारी है. छात्र संघ द्वारा नगर पंचायत भटगांव द्वारा निर्मित स्कूल मैदान में बने दुकान परिसर के विरोध में सड़क में उतरे और अभी 3 घंटो से चक्काजाम रखें है . वहीं समर्थन में किसान संघ व व्यापारी संघ अपने दुकान बंद करके समर्थन किये। वहीं एसडीएम , तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारी चक्के जाम को हटाने में असफल रहे।

3 घंटो से आम पब्लिक से लेकर यात्री परेशान हो रहे है. छात्रों द्वारा दो पहिया वाहन से लेकर साइकिल यात्री को आने जाने में रोक लगा दी गई है।

अब देखना लाजमी  होगा कि इस चक्के जाम को छात्रों द्वारा कितने समय तक कायम रखते है. पुलिस सहित आला अधिकारी इस पर क्या निर्णय लेते है ये कुछ समय पश्चात ही पता चल पायेगा. वहीं छात्रों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती और यहाँ कलेक्टर महोदय नहीं आते तब तक चक्का जाम जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!