छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान बलवा, आपस में भिड़े दो गुट, खूब चले चाकू, तलवार और डंडे, 2 की हालत गंभीर, 8 गिरफ्तार

रायपुर। RAIPUR BIG NEWS : राजधानी से बलवा की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ तेलबांधा थाना क्षेत्रअंतर्गत दुर्गा नगर में गौरा-गौरी विसर्जन देखने के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दो गुंटो के बीच जोरदार विवाद हुआ है। इस दौरान बाइक से पहुंचे युवकों ने चाकू , तलवार, रॉड और डंडो से विसर्जन देख रहे युवकों पर हमला कर दिया, जिसमे 4 लोग घायल हुए है, जिनमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पंहुचाया और मामले में कार्रवाई करते हुए 8 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीँ आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के तेलीबांधा इलाके में मंगलवार की रात्रि 02.00 बजे श्याम नगर दुर्गा मंदिर के पास केनाल रोड में गौरा-गौरी विसर्जन देख रहे अमलीडीह और श्याम नगर के युवकों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू, तलवार और डंडे भी चलने लगे। जिसमे 4 लोग घायल हुए है, जिनमे दो की हालत गंभीर है, जिनके नाम हिमांशु निहाल और निखिल यादव है, जिन्हे होरिजोन हास्पिटल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना में युक्त चाकू, तलवार, डंडा, राड, लोहे का पाईप व प्रयुक्त मोटर सायकल 02 एवं 01 एक्टिवा वाहन को जप्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी 

01. लच्छु सोनी पिता कुबेर सोनी उम्र 20 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी म.नं. जे/2, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर

02. प्रदीप ताण्डी उर्फ पप्पू पिता स्वं. राजेश ताण्डी उम्र 19 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी ब्लाक बी, म.नं. 24, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर

04. दिनेश दीप उर्फ इमरान पिता लखेश्वर दीप उम्र 20 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी ब्लाक एफ म.नं. 03, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर

05. प्रहलाद बाग पिता हरिदास बाग उम्र 22 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी ब्लाक एच म.नं. 09, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर

06. गोविन्द सोना उर्फ गोविन्दा पिता कुबेर सोना उम्र 23 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी ब्लाक
जे, म.नं. 02, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर

07. धरम छत्री उर्फ गोलू पिता बनवास छत्री उम्र 25 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी ब्लाक सी, म.नं.

08, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर एवं 01 विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!