छत्तीसगढ़

शॉर्ट सर्किट होने से पैरावट में लगी भीषण आग, सूझ-बूझ और फायर ब्रिगेड की मदद से टला बड़ा हादसा

गंडई। CG NEWS : जिलें के ग्राम पुरेना से आगजनी की खबर सामने आ रही है। जँहा ग्राम पंचायत मुरई के आश्रित ग्राम पुरेना में पलटू राम जंघेल के पैरावट में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। पूरा पैरा जलकर राख हो गया है।शासकीय प्राथमिक शाला पुरैना से लगा हुआ उनका बियारा है जहां पर फसलों की कटाई और मिसाई करने के बाद अवशेष को रखा जाता है। तपती गर्मी के बढ़ते ही आग जनि का खतरा बढ़ गया है।

.

आज सुबह दस बजे के आसपास सभी बच्चे भोजन करने के लिए मध्यान्ह भोजन कक्ष में आए, तो देखे की बाहर आग लगी हुई है। तुरंत बच्चों ने अपने रसोईया और शिक्षक गोकुल वर्मा को जानकारी दी। उन्होंने तुरंत यह जानकारी अपने प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन को दिया। उन्होंने स्थानीय लोगो को फोन किया और तुरंत 100 नंबर पर फोन किया। काल रिसीव करने वाले प्रभारी ने आसपास पुलिस थाना और फायर ब्रिगेड को सूचना प्रदान किया। शिक्षक ने ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेन्द्र ठाकुर को जानकारी दिया। आग को फैलते देख समस्त ग्रामवासीयों ने पास के ही शसंतोष जंघेल की बोर से पानी लेकर बुझाने का प्रयास किया। उसके बाद 112 की टीम भी पहुंच गया। समस्त ग्रामवासीयों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बड़ी मस्कक्त के बाद आग पर काबू पाया। जहां पर आग लगी थी वही, कुछ दूर अन्य पैरावट और घर भी था। समय रहते आग पर काबू पाने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!