
हरेंद्र बघेल रायपुर। Dr. Premsai Singh appointed chairman of State Planning Commission: छत्तीसगढ़ की राजनीति में अभी बदलाव का दौर जारी है। कांग्रेस संगठन में बदलाव के साथ ही मंत्री भी बदल रहे है। गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम से इस्तीफा मांगा गया था। इसके बाद अब डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष बनाया गया है।
आपको बता दें कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मोहन मरकाम के स्थान पर सांसद दीपक बैज को कमान सौंपा गया है। वहीं मोहन मरकाम ने आज मंत्री पद की शपथ ली है। योजना आयोग की बात करें तो इसके अध्यक्ष अबतक मुख्यमंत्री हुआ करते थे। अब अध्यक्ष पद को डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को सौंपा गया है। इनके पास कैबिनेट मंत्री का दर्जा बरकरार रहेगा।