छत्तीसगढ़लोकप्रिय

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल के सुपुत्र का 5 वॉ जन्मदिवस मनाया धूम धाम से

जन्मदिवस पर पौधारोपण कर सभी बच्चों को वितरण किये सद साहित्य

प्रखर के दीर्घायु जीवन व उज्जवल भविष्य की किये शुभकामनायें

CPN स्कूल के स्टॉफ, इंस्टिट्यूट के स्टॉफ, गायत्री परिवार, पत्रकार साथी एवं पटेल परिवार के सदस्य रहें उपस्थित

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव मे 15 वर्षो से संचालित सर्वांगीण विकास का केंद्र, कोचिंग, एजुकेशन एवं ट्रेनिंग सेंटर प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगांव मे डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल व एम डी. प्रमोदिनी पटेल के सुपुत्र प्रखर ( मयंक) पटेल का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

विज्ञापन –

वहीं सायंकालीन कार्यक्रम मे कोचिंग क्लासेस के पश्चात क्लास 1 से 12 वीं तक के 95 छात्र एवं छात्राएँ सहित स्टॉफ द्वारा प्रखर के जन्मदिवस पर एक आम का पौधा उपहार स्वरुप प्रदान किया गया जिसे जुलाई अगस्त मे पौधारोपण किया जायेगा. वहीं जन्मदिवस पर सभी बच्चों को युग निर्माण योजना, अखंड ज्योति एवं भारतीय संस्कृति के सद साहित्य प्रखर के हाथों से निःशुल्क वितरण किया गया. जिससे अच्छे साहित्य के स्वाध्याय से बच्चों एवं उनके परिवार मे अपने धर्म एवं संस्कृति के प्रति सद्भाव जागृत हो और बच्चे नैतिक शिक्षा के प्रति अग्रसर हों. वहीं स्टॉफ एवं बच्चों द्वारा प्रखर को तिलक लगाकर व अक्षत की वर्षा करते हुए आशीर्वाद एवं शुभकामनायें दिये. तत्पश्चात केक काटकर उनका मुँह मीठा कराकर बधाई दिये.


वहीं रात्रि कालीन कार्यक्रम मे संक्षिप्त गायत्री विधि से जन्मदिवस संस्कार को मनाया गया जहाँ पूजा अर्चना के पश्चात सभी अतिथियों द्वारा प्रखर पटेल को तिलक लगाकर एवं केक व मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन के लिये शुभकामनायें किये.

जहाँ करियर पॉइंट नेशनल स्कूल स्टॉफ मे प्रियंका चौहान, प्रिंसिपल नरेश चौहान सर , वाईस प्रिंसिपल रमेश विहार सर, संध्या साहू मैम, वंदना साहू मैम, रश्मि देवांगन मैम, पत्रकार साथियो मे अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष रुपनारायण सिँह ठाकुर, रामदुलार साहू, योगेश केशरवानी, गायत्री परिवार के सदस्यों मे भिमेश्वर आदित्य, लक्ष्मीनारायण साहू, पुरनेश साहू, विजय साहू, पटेल परिवार के सदस्यों मे दादा पुरुषोत्तम पटेल, दादी सावित्री पटेल, छोटे दादा लक्ष्मण पटेल, चाचा बादल व प्रेम पटेल, नव्या, यामिनी, भूरी, भूपेश, गुगु, प्रज्ञा ( हंशिका ) पटेल, लक्की चौहान, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के स्टॉफ मे माघवेन्द्र लोधी सर, प्रशांत सिँह ठाकुर सर, सोमिया यादव मैम, लता यादव मैम, प्रकाश नारंग सर एवं क्लास 1 से 12 तक के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन –

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!