छत्तीसगढ़रायपुर

डीजल से भरे टैंकर में लगी आग, मचा हड़कंप

हरेन्द्र बघेल रायपुर। RAIPUR BREAKING : राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ विधानसभा रिंग रोड नंबर 3 में अचानक सड़क पर चल रहे डीजल से भरे टैंकर वाहन में आग लग गई। पास में ही पेट्रोल पंप होने से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीँ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीजल टैंकर के इंजन में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, सामने का हिस्सा जैसे जलना शुरू हुआ तत्काल इसकी सूचना मिली, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को इसकी सुचना दी, जिसके बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए फोम का उपयोग किया गया था।

बता दें कि टैंकर में आग लगने की खबर के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया था, टैंकर ब्लास्ट होने की संभावना जताते हुए पुलिस ने आने जाने वाले लोगों को टैंकर से दूर रोक दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!