छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

मोर आवास मोर अभियान के तहत भजपा का प्रदर्शन, विधायक कार्यालय का किया घेराव, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर हुई नोकझोंक

के पी पटेल बिलाईगढ़ – बिलाईगढ़ में मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत प्रदर्शन में भाजपा ने ताकत झोंक दी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित करने का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने बिलाईगढ़ के विधायक कार्यालय व एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। यहां हजारों की संख्या में भाजपाई विधानसभा स्तरीय जनआंदोलन प्रदर्शन करने पहुंचे। मुख्यालय बिलाईगढ़ के थाना मैदान मैं हजारों की संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी, भाषणबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जहा भाजपा काफी उत्साह जोश खरोश के साथ जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला।

इस दौरान भाजपाइयों ने आवास योजना, शराब बंदी, कोल खनन, रेत खनन सहित कई मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को जमकर कोसा। और पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

 

भाजपा के इस एकदिवसीय प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा, पूर्व सांसद एवम अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला पाटले, पूर्व विधायक एवम जिलाध्यक्ष महासमुंद रूपकुमार चौधरी, बिलाईगढ़ विधानसभा प्रभारी गुलाब सिंह टिकरिहा, पूर्व विधायक एवम जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार डॉ. सनम जांगड़े, सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान शामिल हुए।

सभी ने एक सूत्र में प्रधानमंत्री आवास को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गरीब को उसका पक्का मकान देना चाहते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार गरीबों और प्रधानमंत्री के बीच में दीवार बन कर खड़ी हैं।

भारतीय जनता पार्टी गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्पित है और इसलिए हम विधानसभा स्तर पर मोर आवास मोर अधिकार को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। आगे कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोगों से मिलकर वास्तविक स्थिति का विश्लेषण कर रही है। अब तक के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश सरकार ने लाखों गरीबों के आवास छीन कर जो अन्याय किया है, उसके खिलाफ पूरे प्रदेश में आक्रोश है। प्रधानमंत्री आवास से वंचित लोग भाजपा के मोर आवास मोर अधिकार जन आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में है। मोदी जी ने संकल्प लिया कि हर गरीब के सर पर छत आए लाखों गरीबों के सपने पर पानी फेर दिया है। इस कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। 2023 में कांग्रेस हटाने का और हमने भी मन बना लिया है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के साथ प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगे।

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बता दें कि कार्यकर्ताओं ने सड़क पर सरकार और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपाइयों का कहना था कि राज्य सरकार की निष्क्रियता से प्रदेश में लगभग 16 लाख गरीब लोगों का आवास नहीं बना है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों का आशियाना छीन लिया गया है। कार्यकर्ताओं ने बिलाईगढ़ विधानसभा में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शराब बंदी सहित मुद्दों को लेकर जमकर कोसा, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

इस कार्यक्रम में द्वारिका साहू, रामनारायण देवांगन, पुनीराम पटेल,रामप्रसाद साहू, भगत नायक, भगत नायक, मनोहर सरजाल, प्रेम लता नेताम, चंचला महिलांगे, त्रिलोक देवांगन, अनु जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बारटे, खूबचंद मिरी, सतीश रात्रे,देवानंद मार्कण्डेय, धनेश साहू, झाड़ू लाल साहू, छतराम साहू, झाड़ू राम चंद्रा, देवानंद नायक, दीपक सिंघानिया, राधा राकेश, हेतराम साहू,डॉ. प्रह्लाद डडसेना, संजय सोनवानी, सुकदेव साहू, प्रभाकर कर्ष, लोकनाथ साहू,नंदू साहू, कार्तिक जयसवाल, टीकाराम जयसवाल, आकाश जयसवाल, कमलेश कुर्रे, दुर्गेश साहू, प्रभु जाटवार, दिलीप दुबे सहित विधानसभा के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!