मनोरंजन/फ़िल्म

कोरियन एक्टर ली जिहान की मौत, दुनियाभर के फैंस का टूटा दिल

इंडिया में भी के-ड्रामा के लवर्स की कमी नहीं है। साउथ कोरियन फिल्मों और स्टार्स का क्रेज दुनियाभर में हैं। यहां के स्टार्स देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने लगे हैं। मगर फिलहाल साउथ कोरियन फिल्म इंडस्ट्री से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है।

महज 24 साल के कोरियन एक्टर ली जिहान की मौत हो गई है। हैलोवीन पार्टी में एन्जॉय करने पहुंचे ली जिहान ने सोचा भी नहीं था कि इस पार्टी के बीच कुछ ऐसा होगा कि वह जान से हाथ धो बैठेंगे। फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसरा है। सभी स्टार्स एक्टर की मौत से सदमे में हैं और दुख जता रहे हैं।

हाल में ही साउथ कोरिया की कैपिटल सिटी सियोल के इटावन में हैलोवीन पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में अचानक भगदड़ मच गई। ये घटना में 151 लोगों की मौत हो गई जबकि 82 से भी अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

घटना में साउथ कोरियन एक्टर और सिंगर ली जिहान (Lee Ji Han) की भी जान चली गई। सियोल में भगदड़ की घटना में 151 लोगों की मौत पर वैश्विक नेताओं ने दुख जताया ली जिहान की टेलेंट एजेंसी ने भी सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को कंफर्म करते हुए पोस्ट लिखा। उन्होंने हमें भी इसका अंदाजा नहीं लगाया था। लेकिन ये दुखद खबर सच है।

अब ली जिहान हमारे बीच नहीं रहे हैं। सभी से आग्रह करते हैं कि इस मुश्किल समय में उनके परिवार व करीबियों की निजता का सम्मान किया जाए। भगवान उन्हें शांति दें। ली जिहान की मौत पर उनकी को-स्टार एक्ट्रेस सो हयांग ने दुख जताते हुए इमोशनल कर देने वाला पोस्ट लिखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button