
राजधानी के लालपुर इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई है। महिला की लाश घर के दीवान से बरामद की गई है। हैरानी की बात कि जिस पलंग में लाश मिली है उसी पलंग पर उसका पति दो दिन से सोता रहा। पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। फिलहाल इसके पीछे किसका हाथ है यह पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर की है। महिला की लाश घर के दीवान पलंग के अंदर मिली है। हत्या दो दिन पहले की गई है। पति उसी दिवान के ऊपर दो दिनों से सो रहा था। बदबू आने पर पति ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को मृतका के पति कीर्तन साहू पर शक है।
पुलिस ने बताया कि, शुक्रवार शाम को पति ने इसकी रिपोर्ट की है। फिलहाल पति पर शक है, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस वारदात में चौंकाने वाले खुलासा होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, जल्द मामले का खुलासा होगा कि आखिर कातिल कौन है और क्यों खूनी वारदात को अंजाम दिया है।