छत्तीसगढ़भिलाई

फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई : Suicide : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नवविवाहिता की फंदे पर लटकती लाश मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी पिछले महीने 24 को नवंबर को हुई थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह मामला दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, टंकी मरोदा निवासी एक नवविवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 नवंबर को ही महिला की शादी हुई थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

पुलिस के मुताबिक, मृतिका प्रेरणा गुप्ता (22) ने शनिवार की दोपहर में फांसी लगा ली। उसका पति हीरालाल गुप्ता दोपहर में क्रिकेट देखने के लिए बाहर चला गया था। वो शाम को वापस लौटा तो उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने दोपहर में एक साथ खाना खाया था। इसके बाद वो क्रिकेट देखने घर से बाहर चला गया था। नेवई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण इसकी न्याययिक दंडाधिकारी जांच होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!