छत्तीसगढ़

डैम में महिला के बाद एक और व्यक्ति की मिली लाश, मौत की वजह अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

कबीरधाम। जिले के बोडला थाना इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है। पुलिस ने मृतक के शव को डैम में पानी से उफनते बरामद की है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है मृतक 4 दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने घर से निकला था। जिसके बाद अब उसकी लाश मिली है।

जानकारी के अनुसार मृतक का शव छिरपानी डैम में मिली है। मृतक की पहचान बुंदर सिंह निवासी बेलापानी सोनभट्टटी के रुप में हुआ है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। बुंदर सिंह एक अप्रैल को घर से बावा पथरा गांव शादी समारोह में शामिल होने निकला था। मृतक की मौत के पीछे की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

बता दें दो दिन पहले ही बोड़ला क्षेत्र के ही बेहराखार डैम में महिला की लाश पानी में मिली थी। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे और शरीर में 25-25 किलो के पत्थर बांधकर महिला को पानी में फेंक कर डुबाने का प्रयास किया गया था। लाश पुरानी होने के कारण सड़ गई थी। इसके कारण मृतक महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान ढूंढने का प्रयास कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button