
CG ACCIDENT NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक गर्भवती महिला की मौत, 40 लोग घायल
बिलासपुर। मनीषा पटेल : CG ACCIDENT NEWS : जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे में 35 से 40 मजदूर घायल हो गए। वहीं, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक हरदी निवासी एक किसान अपनी खेत की रोपाई कराने के लिए पास के गांव सरवानी से मजदूरों को बुलाया था। सुबह लगभग 50 मजदूर ट्रैक्टर में धान की रोपाई के लिए थरहा लेकर जा रहे थे। बारिश के चलते सड़क किनारे गड्ढे और कीचड़ में ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ गया और पलट गया। हादसे में 35 से 40 मजदूर घायल हो गए। उन्होंने प्राथमिक और बिल्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं, करीब दर्जन भर मजदूरों को सिम्स में भर्ती कराया गया है।
सरवानी की रहने वाली लक्ष्मी बाई केंवट (22) पति राजेंद्र केंवट को गंभीर हालत में सिम्स लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीन बाई गर्भवती भी थी। सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। जिसके बाद भड़के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। नाराज लोग मृतक और घायलों के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।