सेजेस स्कूल भटगांव में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

सेजेस स्कूल भटगांव में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण
भटगांव – नगर पंचायत भटगांव स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हिंदी माध्यम श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में देश यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति की सुरक्षा के लिए एक” पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत आज विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया ।

एक पेड़ मां के नाम अर्थात मां के नाम से वृक्ष हमें अपने आने वाले पीढ़ियों को स्वच्छ हवा , फल, स्वच्छ वातावरण प्रदान करती है उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रेवती चंद्रा, विक्रम कुर्रे नगर पंचायत अध्यक्ष, लीलाधर वैष्णव सभापति नगर पंचायत भटगांव, सुरेश रघु अध्यक्ष जन भागीदारी समिति सेजेस भटगांव, हल्धर आदित्य प्रभारी प्राचार्य रामदुलार साहू पत्रकार , जीधन देवांगन , जगन्नाथ धीवर, लक्षण नामदेव, चिन्मयी तृप्ति मिश्रा , चांदनी दास, निशा राठौर , हंसा पटेल, रश्मि ठेठवार, राजेंद्र साहू , अजय दिनकर, लक्ष्मीकांत बरेठ, मयंक मोहन , पत्रकारगण रामदुलार साहू , के. पी. पटेल , राजू निराला , संदीप पटेल, मोनू यादव, बसंत सोनी , उमाशंकर धीवर एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे.







