छत्तीसगढ़बीजापुर

IED ब्लास्ट का शिकार हुआ CRPF जवान, गंभीर रूप से घायल को किया रायपुर रेफर

बीजापुर,। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। जहां IED ब्लास्ट होने से CRPF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान के दाएं पैर के एड़ी और बांए हाथ में गंभीर चोट आई है। बता दें कि नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से दो तीन से रोज कोई न कोई जवान इसकी चपेट में आ रहे हैं।

थाना क्षेत्र के पंडेमुर्गा के नजदीक ये ब्लास्ट हुआ। जिसमें सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। जवान का नाम रवि कुमार बताया जा रहा है।

घायल जवान का प्राथमिक उपचार भैरमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। उन्हें चॉपर से रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार घायल जवान सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन में पदस्थ है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर ही और भी आइईडी प्लांट किए जाने की संभावना जताई है। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी और बीडीएस की टीम पहुंच गई है। इलाके में सर्च आपरेशन भी शुरू किया गया है। जवान की हालत फिलहाल स्थिर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button