
CRIME NEWS: गरियाबंद पुलिस के द्वारा चोरी के मामले में आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
गरियाबंद। CRIME NEWS: थाना छुरा क्षेत्र में 10/09/2025 की रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। प्रार्थी लच्छन दीवान पिता स्व. बिसाहू राम दीवान उम्र 50 वर्ष निवासी सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 1 बजे ग्राम कांटाखुसरी निवासी भोजलाल नायक उसके खातु कचरा वाले कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस आया और वहां रखे 03 एचपी सबमर्सिबल पंप को चोरी कर रहा था।

उसी दौरान प्रार्थी को आवाज सुनाई दी और बाहर निकलने पर उसने भोजलाल नायक को कमरे के पास खड़ा देखा। प्रार्थी को देखकर आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद प्रार्थी ने अपने दामाद और पड़ोसी को उठाकर कमरे की जांच की तो पता चला कि ताला तोड़कर अंदर रखे सबमर्सिबल पंप को चोरी कर लिया गया है।

रिपोर्ट पर थाना छुरा पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी भोजलाल नायक पिता भरत राम नायक उम्र 21 वर्ष, साकिन बांधपारा कांटाखुसरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लोहे का सरिया, एक नग रॉड एवं चोरी किया गया 03 एचपी सबमर्सिबल पंप बरामद कर जब्त किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
भोजलाल नायक पिता भरत राम नायक उम्र 21 वर्ष, निवासी बांधपारा कांटाखुसरी, थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ.ग.)

जप्त सामग्री:
मोटर सायकल
लोहे का सरिया
एक नग रॉड
चोरी किया गया 03 एचपी सबमर्सिबल पंप







