अभनपुरक्राइमछत्तीसगढ़

CRIME NEWS: अभनपुर में मारपीट कर इंस्टाग्राम  पर वीडियो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नुकीले हथियार से वार करने वाले आरोपी को आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में किया बुक

CRIME NEWS: अभनपुर में मारपीट कर इंस्टाग्राम  पर वीडियो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नुकीले हथियार से वार करने वाले आरोपी को आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में किया बुक

अभनपुर। CRIME NEWS: थाना अभनपुर क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मारपीट कर नुकीली चीज से वार किया और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओम प्रकाश साहू उर्फ ओम साहू (निवासी हसदा) के रूप में हुई है। आरोपी ने न सिर्फ पीड़ित से मारपीट की, बल्कि वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – पुलिस

अभनपुर थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अपराध को बढ़ावा देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!