

बिलासपुर। CG NEWS : छग के न्यायधानी में चलती स्कूटी पर कपल का रोमांस वीडियो सामने आया था। वीडियो में युवक स्कूटी ड्राइव कर रहा है. लड़की हैंडल की तरफ़ पीठ करके उसकी गोद में बैठी हुई है. ज़रा सी चूक पर एक्सीडेंट हो सकती है. सड़क में स्कूटी पर रोमांस करना एक कपल को महंगा पड़ा। चलती स्कूटी में एक दूसरे को गले लगाए घूम रहे कपल का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पकड़कर फटकार लगाते हुए 8 हजार 800 रुपए का चालान काटा है। इस दौरान युवक कान पकड़कर पुलिस से माफी भी मांगी।

मामला बीती रात करीब 2 बजे स्कूटी क्रमांक CG 28 K 4059 में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सिविल लाइन क्षेत्र के रघुराज स्टेडियम के पीछे इमलीपारा रोड होते हुए पुराना बस स्टैंड से लेकर शिव टॉकीज के सामने से टिकरापारा यादव मोहल्ले में घूम रहा था। किसी ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुवार को वीडियो ट्रैफिक DSP संजय कुमार साहू मिला। जिसमें युवक और युवती स्कूटी में बैठकर रोमांस करते नजर आ रहे थे। चलती स्कूटी पर लड़की लड़के की गोद पर बैठकर KISS कर रही थी।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के जरिए युवक के बारे में पता लगाया। तब पता चला कि गाड़ी को उसका दोस्त चला रहा था। स्कूटी मालिक से पूछताछ करने के बाद उसके दोस्त को बुलाया गया। पूछताछ में पता चला कि हर्ष तिवारी पिता राजेश तिवारी (19) कवर्धा का रहने वाला है। और टिकरापारा में किराये के मकान में रहता है। वह कॉलेज स्टूडेंट है। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत युवक पर कार्रवाई की है।




