छत्तीसगढ़रायगढ़

व्यावसायिक संस्थानों के आसपास के अवैध कब्जे को शीघ्र हटाए निगम- कलेक्टर सिन्हा

रायगढ़। CG NEWS : जिले के आज कलेक्टर सिन्हा ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के संवर्धन हेतु बैठक ली। जिसमें शहर के व्यापारी उपस्थित रहे, उन्होंने कलेक्टर सिन्हा को व्यापार में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित उद्योगों के संवर्धन हेतु बैठक में व्यापारियो ने बैंक ऋण, श्रम, पर्यावरण, हेल्थ सुरक्षा, डायवर्सन,नगर निगम जैसे शासकीय विभागों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया, जिसका निराकरण किया गया। कलेक्टर सिन्हा ने मौके पर औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मूलभूत समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की जिसका निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि व्यापारियों द्वारा शहर के विकास में कार्य किया जा रहा है अत: उन्हें आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, इस दौरान व्यापारियों ने अतिक्रमण से संबंधित समस्याएं रखी कलेक्टर सिन्हा ने निगम को निर्देशित किया कि दुकानों के आसपास के अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को व्यापार में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश शर्मा द्वारा व्यवसायिक संस्थानों के आसपास साफ.-सफाई को लेकर शिकायत की, कलेक्टर ने निगम को नियमित साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया। जिसके पश्चात व्यापारी संघ ने भी यूजर चार्ज देने के लिए सहमति जताई, संघ द्वारा बताया गया कि नक्शा से संबंधित समस्याएं हैं जिस पर कलेक्टर सिन्हा ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को निर्देशित किया कि व्यापारियो के मांग अनुसार नियत नक्शा उपलब्ध कराया जाए। जिससे उनका कार्य आसानी से हो सके। कलेक्टर सिन्हा ने बैंक ऋण से संबंधित समस्याओं के लिए लीड बैंक अधिकारी को भी निर्देशित किया कि संबंधित बैंक से समन्वय कर व्यापारियों के ऋण संबंधी समस्याओं का निराकरण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!