छत्तीसगढ़बलरामपुर

SP आवास पर तैनात सिपाही ने गोली मारकर की सुसाइड, मचा हड़कंप

बलरामपुर : CG BIG NEWS : जिले के एसपी आवास पर तैनात एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि सिपाही ने सुबह करीब 3 बजे खुद को गोली मारी है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाले अभिषेक यादव साल 2020 बैच के सिपाही थे। जो पुलिस लाइन में तैनात थे। सोमवार की रात 12 से तीन बजे के बीच उनकी ड्यूटी एसपी आवास पर संतरी के लिए लगाई गई थी। रात में वह समय पर ड्यूटी करने पहुंचे। जहाँ उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

वहीं, रात में तीन बजे जब दूसरा सिपाही ड्यूटी करने वहां पहुंचा, तो सिपाही अभिषेक यादव की लाश को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी।

SP केशव कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। वहीं, ASP नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि अभिषेक यहां अकेला रहता था। उसके परिवार को जानकारी दी गई है। साथी पुलिस कर्मियों से भी जानकारी ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरी घटना की जाँच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button