कांग्रेस ने जारी किया गुजरात चुनाव के लिए घोषणापत्र


कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए शनिवार को अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें पार्टी ने 10 लाख नौकरियों देने का वादा किया। वहीं, किसानों का कर्ज 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की बात कही।
मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने कहा है कि बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई रद्द की जाएगी और फिर से सबको जेल भेजा जाएगा।
10 लाख रोजगार, बेरोजगारों को भत्ता मिलेगा
कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने दिया जाएगा, इनमें महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। सरकारी नौकरियों की भर्ती में भ्रष्टाचार, बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं को रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का वादा किया है। साथ ही बेरोजगारों को 3000 रुपए बेरोजदारी भत्ता देने का वादा किया है।
6 लाख लोगों से पूछकर बनाया मेनिफेस्टो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- कांग्रेस हमेशा से मेनिफेस्टो को महत्व देती है। सोनिया गांधी का सख्त निर्देश रहता था कि मेनिफेस्टो को प्रायोरिटी में रखें। उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने जो वचन दिए हैं, वो हर हाल में पूरा किया जाएगा। 6 लाख लोगों से पूछकर हमने मेनिफेस्टो बनाया है।

मेनिफेस्टो में क्या है?
1. गृहणियों के लिए- कांग्रेस ने वचनपत्र में कहा है कि गृहणियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। गैंस सिलेंडर पर बाकी के रुपए सरकार सब्सिडी के रूप में भरेगी।
2. छात्रों के लिए- छात्रों की शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएगी। उच्च शिक्षा की फीस में 20% की कमी की जाएगाी। अन्य सेवा शुल्क खत्म किए जाएंगे।
3. किसानों के लिए- किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। तालाब बनाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी। नहर से खेत तक फ्री में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
4. दलित-ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए- स्थानीय निकाय चुनावों में इन समुदायों को आरक्षण दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में भी प्राथमिकता देकर अंत्योदय के सिद्धांतों को लागू किया जाएगा।
5. पंचायत सेवकों के लिए- पंचायतों से छीनी गई शक्तियां उन्हें वापस लौटाईं जाएंगी। भ्रष्टाचार की रोकथाम और मनरेगा के लिए समय पर भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी।





