छत्तीसगढ़रायपुर

ED के विरोध में कांग्रेस का कल फिर प्रदर्शन:पिछली बार केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय का घेराव किया था, इस बार गांधी मैदान में सत्याग्रह

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय-ED ने मंगलवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके विरोध में कांग्रेस फिर प्रदर्शन करने को तैयार है। लेकिन इस बार उनका ठिकाना बदला हुआ है। कांग्रेस 26 जुलाई को रायपुर के गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह करेगी।

पिछले गुरुवार को भी सोनिया गांधी को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उस दिन कांग्रेस के हजारों नेता-कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से ही रायपुर के पुजारी पार्क स्थित ED दफ्तर के सामने पहुंच गए। बरसात की स्थिति को देखते हुए पार्टी ने यहां वॉटरप्रूफ पंडाल लगवाया था। प्रदेश के दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं वहां पहुंचे। इस भीड़ में ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पार्षद, पंचायत पदाधिकारी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिकाओं के निर्वाचित पदाधिकारी भी शामिल थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। यह प्रदर्शन शाम तक चलता रहा। अब फिर ED ने उन्हें बुलाया है। ऐसे में कांग्रेस के नेता इसका विरोध करने देश भर में इकट्‌ठा हो रहे हैं।

सोनिया गांधी के बाहर आने तक जारी रहेगा सत्याग्रह

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, रायपुर में यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय से बाहर नहीं आ जाती हैं। उन्होंने बताया, इसमें सभी बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का विरोध करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button