छत्तीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेस नेता ने शराब के नशे में पुलिस वालों से किया जमकर विवाद

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता ने शराब के नशे में पुलिस वालों से जमकर विवाद किया है। विवाद इस बात को लेकर हो गया कि पुलिस उनकी चेकिंग करना चाहती थी। मगर कांग्रेस नेता इससे ऐतराज जताने लगे। उल्टा पुलिस को कहने लगे आप लोग तो अपराधियों के गले लगते हैं। मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि ऐसे पुलिस वालों को सरकार हटाए। वहीं जब उनका अल्कोहल टेस्ट कराया जा रहा था, तब उन्होंने कहा कि उल्टी कर दूं क्या। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बिलासपुर में अपराध रोकने पुलिस रात के वक्त आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग करती है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात को भी पुलिस की टीम कोतवाली थाने के पास आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। उसी वक्त वहां पर कांग्रेस नेता करण गोरखा पहुंच गए। करण ने अपने आप को बिलासपुर लोकसभा आईटी सेल का महासचिव बताया है।

इसके बाद पुलिस ने करण से पूछताछ की और उनकी गाड़ी की जांच करनी चाही। बस इसी बात पर कांग्रेस नेता नाराज हो गए। कहने लगे कि मैं इतनी रात को पार्टी के काम से गया था। वहीं से वापस आ रहा हूं। आप लोग लोगों को सिर्फ परेशान करते हैं। राज्य में हमारी सरकार है। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। ये पुलिस हमारी सरकार को बदनाम करने का काम करती है।

कांग्रेस नेता यहीं नहीं रुका। वो काफी देर तक पुलिस वालों से बहस करते रहे। पुलिस वालों ने उन्हें काफी समझाया भी। मगर वो कहने लगे अरे आप लोग तो खुद अपराधियों के गले लगते हैं। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता का अल्कोहल टेस्ट भी कराया। जिसमें ही ये पता चला है कि कांग्रेस नेता शराब के नशे में थे। पुलिस ने उनके खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही गाड़ी को थाने में खड़ा करवा लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button