छत्तीसगढ़धमतरी

गौठानों में पैरादान पर कलेक्टर ने दिया जोर, अधिकारियों की बैठक लेकर गोबर खरीदी, कम्पोस्ट निर्माण की समीक्षा की

धमतरी : Godhan Nyay Yojana : जिले में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, कम्पोस्ट निर्माण और उसके विक्रय को लेकर कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज सुबह अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने गौठानों में पशुचारा की उपलब्धता को लेकर प्राथमिकता से पैरादान पर जोर देते हुए खेतों में धान की कटाई के बाद रखे पैरा को हरहाल में गौठानों तक पहचानें के निर्देश सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और कृषि उप संचालक को दिए।

बैठक में कलेक्टर ने हरहाल में गोबर खरीदी और कम्पोस्ट निर्माण और विक्रय में तेजी लाने के भी निर्देश बैठक में दिए। आयोजित बैठक में कलेक्टर ने गौठानवार गोबर खरीदी की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिया की सभी सक्रिय गौठानों में सतत् गोबर खरीदी होनी चाहिए और अधिकारी, कर्मचारी इसे उच्च प्राथमिकता से करें।

कृषि उप संचालक ने बताया कि वर्तमान में जिले में 341 सक्रिय गौठान हैं, जिनमें 333 ग्रामीण क्षेत्रों में और शेष 08 शहरी इलाकों में स्थित है। इन गौठानों में अब तक कुल 4 लाख 49 हजार 975 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। इसमें से 78 हजार 549 क्विंटल वर्मी खाद तैयार किया गया है। उत्पादित खाद में से 61 हजार 488 क्विंटल वर्मी खाद बेची जा चुकी है, जो कुल उत्पादित खाद का 78 प्रतिशत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button