कोरबाछत्तीसगढ़

वॉशिंग मशीन में घंटों फंसा रहा कोबरा:फुफकारने की तेज आवाज से घबराए लोग; स्नेक रेस्क्यू टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

कोरबा जिले में वॉशिंग मशीन से सांप को रेस्क्यू किया गया है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है। सेक्टर- 1 में रहने वाले सतीश दास महंत के यहां बुधवार देर रात वॉशिंग मशीन से तेज फुफकारने की आवाज आ रही थी। ये देख घर के लोग बुरी तरह डर गए। बाद में स्नेक रेस्क्यू टीम ने सांप को बाहर निकाला।

खबर मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम बालको नगर पहुंची। यहां वॉशिंग मशीन में कोबरा फंस गया था। जिसकी वजह से वो बाहर निकलने की कोशिश में तेज आवाज में फुफकार रहा था। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने वॉशिंग मशीन को खोलकर कोबरा को बाहर निकाला। इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सांप को उन्होंने डिब्बे में बंद कर दिया और दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

बालको थाने में पदस्थ कुलदीप कतलम ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें एक घर में वॉशिंग मशीन में सांप के घुसने का पता चला। इसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले खुद से सांप को निकालने की कोशिश की, जब इसमें वे सफल नहीं हुए, तब स्नेक कैचर टीम को जानकारी दी गई। बहरहाल सांप के निकल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी ने सांप घर में घुस जाने पर हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर सूचना देने की बात कही।

कोरबा में लगातार घर में घुस रहे सांप

कोरबा जिले में लगातार सांप के घर में घुस जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले हफ्ते भी कोरबा जिले के रजगामार में लोग उस वक्त हैरान रह गए थे, जब उन्होंने एक सांप को दूसरे सांप का शिकार करते हुए देखा था। रजगामार ओमपुर में रहने वाले ज्ञानचंद साहू 21 सितंबर को रात 10 बजे सोने के लिए जा रहे थे, तभी उनकी नजर एक चमकदार पट्टी पर पड़ी। जब वे उसके पास गए, तो वे ये देखकर हैरान रह गए थे कि अहिराज सांप कोबरा को निगल रहा था। जब तक वे स्नेक रेस्क्यू टीम को जानकारी देते, तब तक अहिराज ने कोबरा को पूरा निगल लिया था। बाद में अहिराज सांप को स्नेक कैचर टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया था।

17 सितंबर को भी कोरबा जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र में करैत सांप के काटने से बच्ची की मौत हो गई थी। नकटीखार गांव में रहने वाले श्याम दास महंत की 6 साल की बेटी पलक को उस समय करैत सांप ने पीठ में काट लिया था, जब वो सो रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button