मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर पंचायत भटगांव में शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण देखा गया।

भटगांव :- कार्यालय नगर पंचायत भटगांव मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण व दो उपमुख्यमंत्री मंत्री अरूण साव, विजय शर्मा के शपथ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर पंचायत के सभा भवन मे प्रोजेक्ट के माध्यम से देखा गया। इस कार्यक्रम मे नगर के वरिष्ठ नागरिकों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण दिया गया था। साथ ही स्थानीय पत्रकारों को भी निमंत्रण देकर कार्यक्रम मे शामिल होने अपील किया गया था। नगर पंचायत अधिकारी मधुलिका सिंह चंदेल, इंजिनियर कार्तिकेश्वर नायक के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी गण सहित जनप्रतिनिधि पत्रकारगणो ने सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से शपथ ग्रहण को देखा और सुना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button