सीएम भूपेश बोले – भाजपा के भ्रष्टाचार पर बजरंगबली का गदा पड़ने वाला है, आंकड़े बढ़ें और वह बढ़कर 6000 करोड़ हुआ …


छत्तीसगढ़ राज्य में मार्च के महीने से ईडी की ताबड़तोड़ छापे मार कार्यवाही अभी जारी है. लगातार ईडी कई मामलों में जांच कर रही है. इसी कड़ी में ईडी ने महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है. ED का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 2000 करो रुपए का शराब घोटाला हुआ है. इसे लेकर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से बड़ा बयान समें आया है.
भाजपा के भ्रष्टाचार पर बजरंगबली का गदा पड़ने वाला है. pic.twitter.com/m9LxjNgD0c
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 8, 2023
इसके साथ ही भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बेरोजगारी नियम में बदलाव को लेकर के प्रदर्शन पर सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के नियम थे. उसको निकाल कर देख लें. हमारे शासनकाल में जो नियम फॉर्म के लिए निकले हैं, उसे देख लें. उसमें तो व्यक्तिगत जनपद कार्यालय में जाकर के उपस्थित होना पड़ता था. पहले चेक लेने के लिए आना पड़ता था, अब तो डायरेक्ट ऑनलाइन उनके खाते में पैसा जा रहा है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ईडी के माध्यम से राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। मैंने पहले भी बताया था जैसे-जैसे चुनाव आएगा ईडी-आईटी स्थाई रूप से छत्तीसगढ़ में रहकर नए-नए षड्यंत्र करेंगे। जहां तक शराब की बात है, शराब कारपोरेशन के माध्यम से शराब बिक्री की नीति भाजपा शासनकाल में बनी। 2017-18 में आबकारी मद से लगभग 3900 करोड़ की प्राप्ति हुई। जब नीति बनी वह भाजपा शासनकाल में बनी थी। 1 साल में 3900 करोड़ आया था। हमारे शासनकाल में यह आंकड़े बढ़ें और वह बढ़कर 6000 करोड़ हुआ है।





