

हरेन्द्र बघेल रायपुर। CG BIG NEWS : केंद्रीय बजट 2023 को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है, बड़े बड़े दिग्गज बजट को लेकर अपनी राय दे रहे है, कोई इसे जनता के लिए लाभकारी तो कोई निराशाजनक बता रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय बजट को पूरी तरह से निर्मम बताया है। उन्होंने केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को निराशा हाथ लगने की बात कहते हुए कहा कि इससे किसान, आदिवासी, किसी भी वर्ग को कुछ नहीं मिला है। न इसमें युवाओं को सुविधा है, न किसानों के आय दुगना करने की बात है, न महिलाओं के लिए कुछ हैं, न ट्राइब के लिए हैं। न ही अनुसूचित जाति के लिए है, यह बजट देखा जाये तो केवल चुनाव को देखकर बनाया गया है। इसमें किसी को सहूलियत नहीं दी गई है।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1620749266007506947?s=20&t=wsEznWCRZlhPoeW8AfW2sQ





