छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम बघेल 26 आज होंगे राजनांदगांव जिले के दौरे पर,लगभग 106 करोड़ रूपए की राशि के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

हरेन्द्र बघेल रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 मार्च को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें।

मुख्यमंत्री बघेल वहां छुरिया विकासखंड में पंचायत कैफे छुरिया का शुभारंभ करेंगे तथा कंवर महोत्सव 2023 एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल इस दौरान 105 करोड़ 71 
हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन
 एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 
39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण 
तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत 
के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

विभिन्न विभागीय योजना अंतर्गत 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ 56 लाख रूपए से अधिक राशि के सामग्री का वितरण भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!