छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

कृषि कार्य जोरों पर

*कृषि कार्य जोरों पर

बिलाईगढ़ । हमारा पूरा छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य होने के साथ साथ, ग्रामीण राज्य है, जिसके कारण पूरे भारत में छत्तीसगढ़ राज्य को धान का कटोरा कहा जाता है, यहां की धान हमारे छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि समूचे भारत वर्ष में जाना जाता है,

छत्तीसगढ़ के किसान भाई इन दिनों कृषि कार्य में तन मन धन से भीड हुए हैं, अपने अपने खेतों में मिट्टी के हिसाब से अलग अलग किस्म के बीजों की बोवाई, रोपाई करने लगे हैं, किसान अपने खेत में 90 दिन की धान फसल से 130 दिन व 150 दिन तक की धान फसल को लगा रहे हैं, जिसमें मोटा, पतला धान के साथ ही साथ सुगंधित धान की खेती कर रहे है, अक्सर वनांचल के किसान अपने खाने के लिए HMT, जवाफूल, विष्णु भोग आदि किस्म का उपयोग ज्यादातर करते आ रहे हैं l

इसी क्रम में किसान नेता, अखिल भारतीय अघरिया समाज देवरी सोनाखान के युवा अध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक वनांचल ने कहा कि हमारे अंचल में अभी कृषि कार्य करने का त्यौहार चल रहा है, और हम सब माह भर चलने वाली त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से भीड़ कर मना रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!