महासमुंदमुख्य खबरलोकप्रिय

महासमुंद : कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

स्वतंत्रता दिवस एवं रजत जयंती की तैयारी के संबंध में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

महासमुंद : कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

स्वतंत्रता दिवस एवं रजत जयंती की तैयारी के संबंध में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

किसान पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश

आवारा पशुओं के रोकथाम के सतत निगरानी के निर्देश, अब तक 49 हजार की पेनाल्टी वसूली गई

महासमुंद । मे कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने तिरंगा यात्रा की तैयारी की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों का राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गर्व और सम्मान की भावना जागृत करने समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अभियान के अंतिम चरण में तिरंगा यात्रा मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने सभी सीएमओ एवं जनपद सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए। इस अभियान में स्वयंसेवी संगठनों, स्वयं सहायता समूह और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी आजादी का महोत्सव मना सकते हैं। साथ ही कलेक्टर ने इस वर्ष मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे रजत जयंती थीम के अनुरूप एवं गरिमापूर्ण आयोजन करने और पूर्व वर्षों की भांति अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिनी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का 13 तारीख को अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। जिसके लिए सुबह 8 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले के सभी 129 अमृत सरोवरों में पेड़ लगाने एवं झंडा फहराने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान एग्रीस्टेक एप में किसान पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कृषि विभाग को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।

बैठक में श्री लंगेह ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में समय-सीमा में डेटा अपलोड करने, तथा ई-ऑफिस का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने 15 वर्ष से अधिक पुरानी शासकीय वाहनों की नीलामी हेतु संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए गढ़फुलझर में प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

पीएम जनमन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों को 31 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बहुद्देशीय केंद्रों की प्रगति की जानकारी भी ली गई। कृषि विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 83 हजार टन खाद में से 68 हजार टन खाद का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि समिति में खाद पहुंचने पर इसे तत्काल किसानों को बांटना सुनिश्चित करें। साथ ही ऐसे निजी दुकानों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें जहां अवैध खाद का भंडारण किया जा रहा है।

कलेक्टर ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पशु मालिकों पर अपने पशुओं को सड़क पर खुला छोड़ने पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाए। पंचायत स्तर पर पशुओं को रखने की स्थानीय व्यवस्था की जाए। पशुपालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि अब तक पिथौरा में 15000 रुपए, बागबाहरा में 10000, महासमुंद में 9500, बसना में 7900 एवं सरायपाली में 6750 रुपए की पेनाल्टी वसूली गई है। इस तरह कुल 49 हजार 150 रुपए का पेनाल्टी वसूल किया गया है। अब तक 1923 पशुओं को विस्थापित किया गया है। कलेक्टर ने सभी आवारा पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह टेगिंग लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारियों को इस पर निजी रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की और सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को समय-सीमा में जानकारी भेजने के निर्देश दिए। बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा, जनशिकायत निवारण, एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!