छत्तीसगढ़मुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

CG न्यूज़ : सरपंच और सचिव के खिलाफ पंचो ने कलेक्टर से की शिकायत

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले के सारंगढ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत परसदा छोटे के पंचों ने सरपंच कौशिल्या सिदार व सचिव बाबूलाल सिदार द्वारा बेजा लाभ लेने की मंशा से मिलीभगत व सांठगांठ करते हुये अन्य पंचो का फर्जी एवं कूटरचित हस्ताक्षर करते हुये प्रस्ताव पारित करने व राशि आहरित करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने इस संबंध में कार्यवाही करने एवं जांच कार्यवाही पूर्ण होने तक वित्तीय आहरण पर रोक लगाने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है.

ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत परसदा छोटे के सरपंच कौशिल्या सिदार एवं सचिव बाबूलाल सिदार के द्वारा पंचगण को बैठक हेतु आहूत किये बिना, जानकारी व उपस्थिति के बिना, कोरम पूर्ति हुए बगैर ही पंचगण का फर्जी एवं कूटरचित हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पारित कर दिया जा रहा है तथा राशि आहरित किया जा रहा है.

पाँचों ने आरोप लगाया है कि सरपंच एवं सचिव के क्रियाकलाप से वे त्रस्त हैं, उन्हें ऐसा प्रतित हो रहा है कि ग्राम पंचायत में निर्वाचित पंचगण के सहभागिता का कोई औचित्य नहीं रह गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!