क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गमुख्य खबर

CG क्राइम न्यूज : बेरोजगारों को बनाते निशाना, सरकारी नौकरी लगवाने का देते झांसा; पुलिस ने चार जालसाजों को पकड़ा

शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर मनोज साहू ने साथी रजत वर्मा, मुकेश वर्मा के साथ मिलकर खाद्य विभाग पर्यवेक्षक, चपरासी जैसे पदों में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है।

CG NEWS : बेरोजगारों को बनाते निशाना, सरकारी नौकरी लगवाने का देते झांसा; पुलिस ने चार जालसाजों को पकड़ा

दुर्ग : बेरोजगारों को शासकीय नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 2 आरोपी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। आरोपियों ने अब तक 22 लाख की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इनके पास फर्जी दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज बरामद किया है। चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

अंजोरा चौकी में पीड़ित दीपेश निषाद ने शिकायत कराई कि आरोपी मनोज साहू उसके घर के पास किराए पर रहा था। उसने अपने आप को नगर निगम दुर्ग में ड्राइवर होना बताया। जुलाई 2023 में आरोपी मनोज साहू उसके घर आया और उसके पिता से अपना राजनीतिक पहुंच के बारे में बताया। बातचीत के दौरान एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े मुकेश वर्मा और रजत वर्मा से पहचान कराई, जिन्होंने खाद्य विभाग में शासकीय नौकरी लगवाने की बात कही। जिसके एवज में 4 लाख रुपये देने की बात हुई और 2 लाख रुपये दे दिए। लेकिन पैसा लेने के बाद दो साल से नौकरी के लिए घूमता रहा। और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी।

शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर मनोज साहू ने साथी रजत वर्मा, मुकेश वर्मा के साथ मिलकर खाद्य विभाग पर्यवेक्षक, चपरासी जैसे पदों में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपी मनोज साहू ने लोगो को झांसा दिया था कि उसकी केंद्रीय मंत्री और नेताओं से सीधी जान पहचान है। और लोगों को विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी देता था। आरोपी मनोज साहू 2023 विधानसभा चुनाव में संजारी बालोद प्रत्याशी भी चुका है। पुलिस ने इस मामले में मनोज साहू, मुकेश वर्मा, रजत वर्मा और महेश हिराऊ को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेश भिलाई में टाइपिंग सेंटर का संचालक है, जो फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करता था। पुलिस ने सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!