कोरबाछत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

CG Viral Garba Dance : छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में देवी जसगीत की धुन पर गरबा का वीडियो और फोटो वायरल 

CG Viral Garba Dance : छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में देवी जसगीत की धुन पर गरबा का वीडियो और फोटो वायरल 

कोरबा : नवरात्रि पर्व के दौरान देवी की आराधना के लिए गरबा करने की परंपरा गुजरात से शुरू हुई और देश-विदेश तक पहुंच गई। छत्तीसगढ़ में भी गरबा हो रहा है और इसके कई रंग देखने को मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ की वेशभूषा के साथ इसी भाषा में गरबा की प्रस्तुति खास बनी हुई है।

कोरबा जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल में गरबा आयोजन नवरात्र पर जारी है। जितने पंडाल उतने रंग और उतनी ही विविधता। लेकिन भाव एक। कहीं गुजराती कहानी पंजाबी कहानी मराठी तो कहीं हिंदी और कई जगह छत्तीसगढ़ी स्वर भी गरबा में सुनाई दे रहा है जिसके माध्यम से यहां की संस्कृति मजबूत हो रही है देखिए इन तस्वीरों को।

छत्तीसगढ़ी देवी गीतों पर ये गरबा की हर तरफ चर्चा है। इन गीतों को स्वर देने वाले लोक कलाकार शिवराज शर्मा से जानते हैं कि उन्हें यह आइडिया कहां से आया और यह क्यों जरूरी है।

इस बार नवरात्रि 9 के बजाय 10 दिन तक है और इस दौरान कई प्रकार के आयोजन जिले में संपन्न होने हैं। इसके माध्यम से देवी की भक्ति हो रही है और प्रतिभाओं को अपना कौशल दिखाने का अवसर मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!