32% आरक्षण में कटौती के विरोध में आदिवासियों ने भरी हुंकार


के पी पटेल बिलाईगढ : 32% आरक्षण में कटौती के विरोध में खोलबहरा राम सिदार अध्यक्ष अजजा शासकीय सेवक विकास संघ एवं रोहित सिदार ब्लॉक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज एवं युधिस्ठिर राज अजजा शा से विकास संघ के अगुवाई में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज ने सारंगढ जाकर अपनी जायज मांगो को पाने के लिए आर्थिक नाकेबंदी में सम्मिलित हुए जहाँ पूरे सारंगढ जिला के कोने कोने से आये आदिवासी समाज ने अपनी एकता का ताकत दिखाया। हजारों की संख्या में खेल मैदान सारंगढ में एकत्र होकर रैली के रूप में भारत माता चौक सारंगढ में चक्का जाम किया गया और राम नाथ सिदार जिलाध्यक्ष सर्वादिवासी समाज एवं अविनाश सिदार जिलाध्यक्ष अजजा कर्मचारी संघ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम कलेक्टर महोदय सारंगढ को ज्ञापन दिया।
आदिवासी प्रमुख खोलबहरा प्रसाद सिदार जी ने बताया कि हाई कोर्ट बिलास पुर के 19 सितम्बर की फैसला जिसमें आदिवासियों को आरक्षण अध्यादेश 2012 के अनुसार 32% मिल रहा था जिसे शासन द्वारा संतोषप्रद स्पष्टीकरण नही देने पर अमान्य कर 20% कर दिया है जिससे आदिवासी समुदाय के युवाओं को शैक्षणिक एवं रोजगार भर्तियों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इस फैसले के विरोध में तथा राज्य और केंद्र शासन में 32% का पुनः आरक्षण अध्यादेश लाने की मांग को लेकर आर्थिक नाकाबंदी का कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में ब्लॉक एवं जिलास्तरीय आंदोलन रख कर हुंकार भरा। हम चाहते है कि हमारा अधिकार पुनः वापिस मिले अन्यथा छत्तीसगढ़ आदिवासियों की गढ़ है किसी भी सरकार को बदलने की ताकत रखता है। ये हमारा मौलिक अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे। मूलनिवासियों की जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी होना ही चाहिए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिलाईगढ़ ब्लॉक से मुख्य भूमिका में रवि सिदार,रोहित सिदार सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष ईश्वर सिंह सिदार, जिला उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज लक्ष्मण सिदार, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष महेत्तरलाल सिदार,महासचिव सर्व आदिवासी समाज बृषभान सिंह जगत, जिला सचिव फनेन्द्र सिंह नेताम,जिला उपाध्यक्ष किर्तन सिंह ध्रुव, कार्यकारणी अध्यक्ष बिलाईगढ़ बुटकर सिंह पोर्ते, आत्माराम सोनवानी, नारायण तोमर उपाध्यक्ष, नारायण बरिहा, सहदेव सिदार, संजय कंवर, मदन लाल तोमर, रामु सिदार कृपाराम सिदार के साथ साथ, योगेश ठाकुर, विजय नेताम जगत ध्रुव, जितेंद्र नेताम, जितेंद्र सिदार, सन्तन राजेश्वर , संजय सिदार, राम रतन नेताम सहित हजारों की संख्या में बिलाईगढ़ क्षेत्र के आदिवासियों ने तन, मन, धन से सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया जिसके लिए सब धन्यवाद के पात्र है। उम्मीद किया जा रहा है कि आदिवासी जल, जंगल, जमीन सम्बन्धी अधिकार की जब भी बात आये सब एक जुट होकर लड़ाई लड़ेंगे।




