छत्तीसगढ़दुर्घटनारायगढ़

CG NEWS:JSW प्लांट में बड़ा हादसा, डिप्टी मैनेजर की मौत

CG NEWS:JSW प्लांट में बड़ा हादसा, डिप्टी मैनेजर की मौत

मृतक तारापुर सरपंच का भाई बताया जा रहा है।

रायगढ़ | CG NEWS: JSW स्टील प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया। सेंटर प्लांट में कार्यरत डिप्टी मैनेजर की ड्यूटी के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने साइट पर काम करवा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया है। परिजन चक्काजाम की तैयारी में हैं, जिससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

पुलिस जांच में जुटी, फोर्स तैनात

घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या हिंसा न हो। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

संभावित बवाल के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट पर

प्रशासन को अंदेशा है कि परिजन और स्थानीय ग्रामीण घटना के विरोध में प्रदर्शन कर सकते हैं, इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!