
CG News: प्रेमी से नाराज प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में आत्महत्या का मामला सामने आया है, लुण्ड्रा ब्लॉक के ग्राम जरहाडीह में प्रेमी से नाराज होकर प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद से घर वालो का रो-रोकर बुरा हाल है.


बताया गया है कि जहर खाने की बात जैसे ही परिजनों को पता चला तो तत्काल लड़की को इलाज के लिए अंबिकापुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन लड़की को नहीं बचाया जा सका उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक सोनकलिया का श्याम नाम के शख्स से विवाद हुआ था. पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है.









