कवर्धाछत्तीसगढ़मुख्य खबर

CG News : छत्तीसगढ़ में यहां बन रही थी नकली प्लेन शराब, पुलिस ने मारी रेड… चार आरोपी गिरफ्तार 

CG News : छत्तीसगढ़ में यहां बन रही थी नकली प्लेन शराब, पुलिस ने मारी रेड… चार आरोपी गिरफ्तार 

कवर्धा। CG News : कबीरधाम की बोड़ला पुलिस ने नकली देशी प्लेन शराब बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह बड़े पैमाने पर जहरीली नकली शराब तैयार कर ग्रामीणों को बेच रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर तीन बॉटलिंग मशीन, 8820 एमएल नकली शराब, सैकड़ों पैकिंग मैटेरियल और ढेरों जरीकेन जब्त किए हैं। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि एक अभी भी फरार बताया जा रहा है।

असली शराब की दर पर बेचते थे 

बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में नकली शराब का यह पूरा प्लांट दबिश के दौरान पकड़ा गया। पुलिस की टीम ने जब घर की तलाशी ली, तो अंदर बड़ी मात्रा में नकली शराब, होलोग्राम, स्टिकर, ढक्कन और बॉटलिंग मशीन पाई गईं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से झारखंड से पैकिंग सामग्री और केमिकल मंगवाकर नकली देशी प्लेन शराब तैयार कर ग्रामीणों के बीच असली शराब की दर पर बेच रहा था।

साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण और कॉल डिटेल के आधार पर इस नेटवर्क की लोकेशन ट्रेस की और फिर टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंद कुमार कुर्रे, इस्लाम उर्फ सुद्दू, शेख साजिद और छोटू उर्फ दिनेश चंद्रवंशी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह का एक साथी कल ही मादक पदार्थ के मामले में जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

पुलिस का कहना है कि जिले में किसी भी प्रकार की नकली शराब, अवैध मदिरा या विषैले पदार्थों के उपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आबकारी अधिनियम और बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जब्त समान –

  • 49 पाव नकली देशी प्लेन (8820 ML)
  • 6 बंडल नकली स्टिकर
  • 8 पेज नकली होलोग्राम
  • 7 बोरी खाली बोतलें
  • 42 जरीकेन (25 लीटर)
  • 19 पानी के जार
  • 3 बॉटलिंग मशीन
  • ढेरों नकली ढक्कन और केमिकल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!