छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाधार्मिकमल्दामुख्य खबर

CG NEWS: ग्राम पंचायत मल्दा में नवरात्र की अनूठी आराधना

भक्त ने अन्न का त्याग कर दिया है और सिर्फ दिन में दो चम्मच जल ग्रहण कर रहे हैं। भक्ति और आस्था का यह अद्भुत नज़ारा देखने के लिए आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में मल्दा पहुंच रहे हैं।

CG NEWS: ग्राम पंचायत मल्दा में नवरात्र की अनूठी आराधना

जांजगीर-चांपा : जैजैपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत मल्दा में नवरात्र के अवसर पर मां की भक्ति का एक अनोखा दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां एक युवक ने मां की आराधना के लिए अन्न त्याग कर कठोर तपस्या का मार्ग चुना है।

नवरात्र पर्व के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहते हैं, लेकिन मल्दा ग्राम पंचायत में रामकीर्तन कश्यप ने आराधना का एक अनूठा तरीका अपनाया है।वे मां ठाकुराइन दाई की प्रतिमा के सामने नौ दिनों तक जमीन पर लेटे रहकर उपासना कर रहे हैं। उनके पूरे शरीर पर जवारे लगाए गए हैं और इस दौरान वे न बैठ रहे हैं और न ही कहीं स्थान परिवर्तन कर रहे हैं।

भक्त ने अन्न का त्याग कर दिया है और सिर्फ दिन में दो चम्मच जल ग्रहण कर रहे हैं।

भक्ति और आस्था का यह अद्भुत नज़ारा देखने के लिए आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में मल्दा पहुंच रहे हैं। मां के प्रति गहरी आस्था और तपस्या का यह दृश्य ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!