छत्तीसगढ़दुर्घटनाप्रज्ञा 24 न्यूजबालोदमुख्य खबर

CG NEWS: CRPF जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 4 यात्री गंभीर – ड्राइवर फरार

CG NEWS: CRPF जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 4 यात्री गंभीर – ड्राइवर फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक जवान को हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायलों को तत्काल शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लगभग 16 जवान रायपुर से छुट्टी समाप्त कर भोपालट्टनम कैंप लौट रहे थे। सभी जवान यात्री बस (पायल ट्रेवल्स) से यात्रा कर रहे थे, जिसमें अन्य यात्री भी सवार थे। इसी दौरान रात 12:15 बजे शिकारीटोला गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एएसआई सुभाष सिंह समेत कई जवानों का सामान और मोबाइल बस के नीचे दब गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!