छत्तीसगढ़मुख्य खबरशिवरीनारायणसामाजिक

CG NEWS: शासकीय जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा — मदरसा और गौ औषधालय को प्रशासन ने गिराया, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण का रास्ता साफ

CG NEWS: शासकीय जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा — मदरसा और गौ औषधालय को प्रशासन ने गिराया, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण का रास्ता साफ

शिवरीनारायण  CG NEWS: शिवरीनारायण नगर पंचायत क्षेत्र में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। इस सरकारी जमीन पर मदरसा और गौ औषधालय का संचालन किया जा रहा था।नगर पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इस कब्जे को आज हटवा दिया।

आपको बता दें कि ये जमीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए आरक्षित थी, लेकिन उस पर अवैध रूप से मदरसा और गौ औषधालय चलाया जा रहा था।कार्यवाही के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।फिलहाल प्रशासन ने जमीन को मुक्त करा लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!