छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबरराजनांदगॉव

CG NEWS : बीमार मां को देखने जा रही बेटी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पिता खुद को मान रहे दोषी

CG NEWS : बीमार मां को देखने जा रही बेटी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पिता खुद को मान रहे दोषी

राजनांदगांव : जिले से अपने मायके भिलाई आ रही एक 29 साल की महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना 22 नवंबर की सुबह पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे हुई। जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही महिला ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका का नाम साक्षी द्विवेदी (29) है, जो राजनांदगांव की एक निजी कंपनी में एचआर एग्जीक्यूटिव थी।

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, साक्षी राजनांदगांव में ससुराल में रहती थी। 22 नवंबर की सुबह वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पावर हाउस स्टेशन उतरी थी। यहां से उसके पिता उसे लेने पहुंचे थे। स्टेशन से पिता-बेटी बाइक से भिलाई-3 स्थित अपने मायके की ओर निकल पड़े। जैसे ही वे पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे उतरे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता बाइक समेत दूर जा गिरे, जबकि साक्षी पीछे की ओर सड़क पर गिरते ही ट्रेलर की चपेट में आ गई। ट्रेलर उसे कुछ दूर तक घसीटता हुआ निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, साक्षी की शादी फरवरी 2024 में हुई थी। परिवार में खुशियां अभी ठीक से बसी भी नहीं थीं कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही पति और ससुराल पक्ष भी भिलाई पहुंच गया। पति बार-बार फूट-फूटकर रो रहे हैं।

शनिवार-रविवार अक्सर आती थी मायके

साक्षी नियमित रूप से भिलाई आती थी क्योंकि उसकी मां कुछ समय से बीमार चल रही थी। शनिवार-रविवार की छुट्टी होने के कारण वह अक्सर मायके में समय बिताती थी। 22 नवंबर को भी वह मां का हाल जानने ही आ रही थी लेकिन बीच रास्ते में ही जिंदगी ने उसका साथ छोड़ दिया।

पिता खुद को मान रो रहे दोषी

हादसे के बाद साक्षी के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार यही कह रहे हैं कि अगर वे स्टेशन न गए होते या रास्ता बदल लेते, तो शायद बेटी बच जाती। परिजन उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सदमे से उबर पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!